पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद किसी बांग्लादेशी ने लगाया शतक

पाकिस्तान और बांग्लादेश वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच ढाका में खेला जा रहा है. बांग्लादेश की टीम पहले बैटिंग करने आई, जिसके लिए तंजीद हसन तमीम ने अपने वनडे करियर का सबसे पहला शतक लगा दिया है. उन्होंने 98 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी कर इतिहास भी रच डाला है. वो पाकिस्तान के खिलाफ ODI क्रिकेट में शतक लगाने वाले कुल सातवें बांग्लादेशी क्रिकेटर बने हैं. पिछले 11 साल में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के लिए वनडे शतक लगाने वाले तंजीद हसन पहले बल्लेबाज हैं. उनसे पहले पाक टीम के खिलाफ शतक लगाने वाले आखिरी बांग्लादेशी बल्लेबाज सौम्य सरकार हैं, जिन्होंने साल 2015 में 127 रनों की पारी खेली थी. उनसे पहले पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में बांग्लादेश के सिर्फ 6 क्रिकेटर ही शतक लगा सके हैं.

तमीम इकबाल अब तक अकेले बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने वनडे करियर में पाक टीम के खिलाफ 2 शतक लगाए हैं.

Leave a Comment