प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी०डि०), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांदा श्रीमती अर्पिता सिंह-प्रथम के अनुसार आज दिनाक 14-03-2028 दिन शनिवार को जनपद मुख्यालय बांदा, बाहय न्यायालय अतर्रा/बबेरु/नरैनी एवं तहसील मुख्यालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भमाननीय जनपद न्यायाधीश-बांदा श्रीमती अल्पना जी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 1,19,814 वाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये गये जिसमें कुल मु० 9,33,612/- अर्थदण्ड वसूल किया गया।
श्रीमती अल्पना-जनपद न्यायाधीश, बांदा द्वारा सिविल व क्रिमिनल के 14 वाद निस्तारित करते हुये रु० 1000/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री संजीव कुमार सिंह-प्रथम, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बांदा द्वारा 52 वाद निस्तारित करते हुए रु0 1,54,00,000/- बीमा कम्पनियों द्वारा पीड़ित पक्षों को दिलाया गया। श्री प्रदीप सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बांदा द्वारा पारिवारिक वादों से संबंधित कुल 59 वाद निस्तारित किये गये एवं प्री-लिटिगेशन के 02 वाद निस्तारित किये गये।
डा० विकास श्रीवास्तव प्रथम अपर जिला जज बादा द्वारा कुल 02 वाद निस्तारित करते हुए रु० 124110/- का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री गगन कुमार भारती-अपर जिला जज (एस.सी.एस.टी.) बादा द्वारा कुल 5 वाद निस्तारित किये गये।
सवांददाता : राजकुमार
