जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जल संचय भागीदारी योजना की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मनरेगा से जल संचयन हेतु मेडबन्दी एवं तालाबों का निर्माण तथा नालों की सफाई का कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को नये शोकपिट का निर्माण कराये जाने तथा पुराने शोकपिटों की साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिला भूमि संरक्षण अधिकारी को खेत-तालाब योजना के अन्तर्गत तालाबों की खुदाई, मेडबन्दी तथा छोटे चेकडैम बनाये जाने के निर्देश दिये, जिससे कि वर्षा के जल का संचयन किया जा सके। उन्होंने अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई को तालाबों का निर्माण कराये जाने तथा चेकडैम बनाये जाने एवं रैनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये।
रिपोर्ट राजकुमार बांदा
