‘गंगा एक्सप्रेस-वे का काम जल्द पूरा कर शुरू किया जाए संचालन’, सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश

लखनऊ: प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा एक्सप्रेस-वे के शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर इसे जल्द संचालन के लिए तैयार किया जाए।

गंगा एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चल रही सभी बड़ी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाए।

Leave a Comment