प्रयागराज:माह फरवरी-2026 की IGRS पुलिस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज को प्रथम स्थान

प्रयागराज, माह फरवरी-2026 की IGRS पुलिस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज को प्रथम स्थान

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की समस्याओं को त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं समाधान हेतु एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर (नोडल आईजीआरएस) एवं सहायक पुलिस आयुक्त/प्रभारी आईजीआरएस के कुशल पर्यवेक्षण में माह फरवरी 2026 में IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायत सम्बन्धी आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है एवं पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के 39 थानों द्वारा भी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment