मेकर्स ने कंफर्म की ‘वेलकम 4’; इंटरनेशनल लेवल पर बनेगी फिल्म

‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म लंबे समय से अटकी हुई है। इसके इस साल रिलीज होने की उम्मीद है। लेकिन अब ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले ‘वेलकम 4’ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मेकर्स ने ‘वेलकम 4’ की पुष्टि कर दी है। इसके बाद अब फैंस को उम्मीद है कि इस फिल्म में उन्हें उदय और मजनू यानी नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी फिर से नजर आ सकती है।

Leave a Comment