बांदा:जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार को अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

बांदा -आपको बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर मंगलवार को राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार को अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर संबोधित ज्ञापन सौंपा,
राष्ट्र माता भारत की पहली महिला शिक्षिका व नारीवादी आंदोलन की अग्रणी सावित्रीबाई फुले जी को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने एवं सार्वजनिक हित में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की पांच सूत्रीय मांगों को मान्य करने हेतु

राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने राष्ट्रपति महोदया को संबधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन पत्र सौंपकर पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं।

1-इनमें माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने,
2-महाबोधि महाविहार का प्रबंध बौद्धों को सौंपने,
3- बौद्धों के लिए पृथक पर्सनल लॉ बनाने,
4–पाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करने और माता सावित्रीबाई फुले,
5–राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता फातिमा शेख के जीवन संघर्ष को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने आदि मांग शामिल रही ,इस मौके पर सुखलाल बौद्ध जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध महासभा बांदा,
दिनेश कुमार, राजकुमार, रोहित,अमोद कुमार, रामस्वरूप, लवलेश कुमार, लल्लू प्रसाद निषाद, विजय बाबा सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

रिपोर्ट राजकुमार बांदा

Leave a Comment