उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल ने आज सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा, बालश्रम, दहेज उत्पीडन, बाल विवाह आदि से सम्बन्धित महिलाओें की समस्याओं को गहनता से सुनते हुए उनके प्रकरणों का निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये।
सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई में उन्होंने महिलाओं के घरेरू हिंसा, दहेज उत्पीडन एवं अन्य समस्याओं से सम्बन्धित महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण किये जाने के निर्देश पुलिस एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने ग्राम जमवारा निवासी श्रीमती कुरेशा बेगम के पति की मृत्यु हो जाने पर उसे सहायता दिलाये जाने हेतु राशन कार्ड, विधवा पेंशन एवं कन्या सुमगला योजना का लाभ उसकी बेटियों को दिलाये जाने के निर्देश महिला जनसुनवाई में दिये। ग्राम नरौली की श्रीमती भूरी सिंह ने उनके देवर द्वारा मारपीट किये जाने एवं परेशान किये जाने की शिकायत पर सुरक्षा व्यवस्था कराये जाने के निर्देश क्षेत्राधिकारी पुलिस को दिये। श्रीमती सिया जानकी को गाॅव के दंबंग लोगों द्वारा परेशान करने व गाली गलौज करने की शिकायत पर एसएचओ गिरवां को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। स्वराज कालोनी निवासी श्रीमंती अंजना ने पति द्वारा मारपीट किये जाने व अमानवीय व्यवहार किये जाने की शिकायत पर परिवार परामर्श केन्द्र में काउन्सलिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया। ग्राम मिरजापुर निवासी एवं महिला फरियादी द्वारा गाॅव के लोगों से मारपीट किये जाने की शिकायत पर सीओ बबेरू के कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जरैली कोठी निवासी ललिता देवी ने अपने खेत की पैमाइश कराये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जिसपर उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
रिपोर्ट राजकुमार बांदा
