धुरंधर 2’ का ट्रेलर देख फैंस ने दी प्रतिक्रिया, बोले- डायलाॅग्स ने जीता दिल

शनिवार को फिल्म ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर सामने आया। फिल्म जल्द ही थिएटर में रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। जानिए, इस ट्रेलर पर फैंस ने किस तरह के रिएक्शन दिए हैं।

‘अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, हिंदुस्तान तय करेगा…’ ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर रिलीज के बाद यह डायलॉग ट्रेड करने लगा है। फैंस ट्रेलर और इसमें बोले गए डायलाॅग्स पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रणवीर सिंह के किरदार हमजा और जसकिरत सिंह का अंदाज भी नेटिजंस को पसंद आया है। जानिए, किस तरह के रिएक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को मिले हैं।

धुरंधर 2’ के ट्रेलर का फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। शनिवार को यह ट्रेलर रिलीज हुआ। रणबीर सिंह हमजा और जसकिरत सिंह के किरदार में डबल एंटरटेरमेंट दर्शकों को देने वाले हैं। रणबीर कपूर के दोनों लुक फैंस को पसंद आए हैं। एक यूजर ने ट्रेलर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब बोलो हेटर्स रणवीर सिंह एक साइड कैरेक्टर है। रहमान डकैत ने उसे ओवरशैडो कर दिया था। उनका किरदार तो अब शुरू हुआ है।’ इसी तरह एक कमेंट में कहा गया, ‘कई लोगों ने रणवीर को साउथ एक्टर्स के साथ करीब होने के लिए ट्रोल किया और कहा कि वह एक मौका पाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन देखिए अब ‘धुरंधर’ की वजह से कई साउथ फिल्में पोस्टपोन हो रही हैं। रणवीर सच में इस कमबैक के हकदार थे। मैं रणवीर की सफलता देखकर सच में खुश हूं।’ इसी तरह के कई कमेंट्स रणवीर सिंह को लेकर किए गए हैं।

Leave a Comment