यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सपा नेता का बड़ा दावा, क्या है खबर जानें

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. सपा नेता ने दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि जहां विपक्षी दल शोर मचाने में लगे हैं वहीं सपा जमीनी स्तर पर काम कर रही है.

समाजवादी पार्टी ने अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है. बाराबंकी में सपा नेता अरविंद गोप ने होली के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाक़ात की और लोगों के बीच पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आह्वान किया, उन्होंने कहा कि सपा बीजेपी को टक्कर देने के लिए ज़मीनी स्तर पर काम कर रही है.

सपा नेता से जब भारतीय जनता पार्टी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि उनके गृह जनपद बाराबंकी की सभी 6 विधानसभा सीटों पर सपा जीत दर्ज करेगी. गोप ने कहा कि जहां विपक्षी दल केवल शोर मचा रहे हैं, वहीं सपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने और घर-घर जाकर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं.

सपा नेता ने होली के मौके पर भी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सरकार को घेरा और कार्यकर्ताओं से अपने मताधिकार को सुरक्षित करने की अपील की. गोप ने कहा कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और 2027 के चुनाव में इसका परिणाम सामने आ जाएगा.

Leave a Comment