नीतीश कुमार अगर गए राज्यसभा तो किसे होना चाहिए बिहार का CM? पप्पू यादव ने रख दी बड़ी मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज होती जा रही हैं. इन चर्चाओं के बीच सवाल खड़ा होता है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा का नामांकन भर देते हैं तो फिर बिहार की कमान किसे सौंपेंगे? नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं. ऐसे में उनके बदले किसे यह बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए, इस सवाल का जवाब ढूंढने में हर कोई लगा है. इस बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बड़ी मांग रख दी है.

पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर यह कह दिया है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत को ही सीएम पद मिलना चाहिए, जबकि निशांत अभी तक बिहार की सक्रिय राजनीति का हिस्सा भी नहीं बने हैं. वे विधानमण्डल के सदस्य नहीं हैं और न ही एक्टिव पॉलिटिक्स का हिस्सा हैं.

दरअसल, पप्पू यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा है, “नीतीश कुमार से बेहतर NDA गठबंधन में दूसरा कोई CM का चेहरा नहीं. अगर नीतीश नहीं तो फिर निशांत को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए.” पूर्णिया सांसद ने यह भी लिखा है कि BJP में तो जो भी दावेदार बताए जा रहे हैं, उनमें कोई
बिहार के भविष्य के लिए सही साबित नहीं होंगे. निशांत सबसे शालीन, सभ्य, सुशील CM साबित होंगे!

Leave a Comment