राजश्री देशपांडे ने ‘सेक्रेड गेम्स’ सीरीज, ‘मंटो’ और ‘ब्लैक वारंट’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। हाल ही में उन्होंन खुलकर अपनी हेल्थ जर्नी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो और पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें हाल ही में ग्रेड-1 ब्रेस्ट कैंसर (शुरुआती स्टेज) का पता चला था और इसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई। उन्होंने लिखा कि यह सब उन्होंने रूटीन चेक-अप में जल्दी पकड़ लिया, जिससे उन्हें लड़ने का अच्छा मौका मिला। उन्होंने बताया कि कई टेस्ट और सर्जरी एक तरह के रोलर-कोस्टर की तरह थे, लेकिन परिवार और चाहने वालों के प्यार ने उन्हें मजबूत रखा। खासकर सर्जरी के बाद अपनी माता-पिता को देखकर उनका डर कम हो गया और वे अब बहुत अच्छी तरह रिकवर हो रही हैं। वे जल्द ही हॉस्पिटल से घर जाने की तैयारी में हैं।
‘सेक्रेड गेम्स’ फेम एक्ट्रेस को हुआ ब्रेस्ट कैंसर
