जब महेश बाबू ने प्रियंका की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द ब्लफ की तारीफ की और प्रियंका को ‘टॉप फॉर्म’ बताया, तो प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, ‘जल्द ही अंटार्कटिका में मिलते हैं।’ प्रियंका की इस लाइन ने फैंस के मन में सवाल खड़े कर दिए कि क्या फिल्म की शूटिंग अंटार्कटिका में होगी। हालांकि प्रियंका ने सीधे यह नहीं कहा कि वाराणसी भारत की पहली फिल्म है जो अंटार्कटिका में शूट होगी। उन्होंने बस मजाक में ‘अंटार्कटिका में मिलते हैं’ लिखा- लेकिन इस एक लाइन ने यही कयास पैदा कर दिए हैं कि इस फिल्म का स्केल दुनिया भर में कितना बड़ा होगा और यह भारतीय सिनेमा की नई मिसाल बन सकती है।
क्या अंटार्कटिका में होगी वाराणसी फिल्म की शूटिंग? प्रियंका चोपड़ा ने दिया हिंट
