अनुपम खेर द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की मुख्य अभिनेत्री शुभांगी दत्त को इस फिल्म में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए ‘उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। इसी खुशी में इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक अनुपम खेर ने शुभांगी के लिए एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपना प्यार जताया है और साथ ही अभिनेत्री की प्रशंसा की है।
अनुपम खेर ने अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की मुख्य अभिनेत्री शुभांगी दत्त के साथ कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अुनपम ने शुभांगी को अपनी निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। अनुपम ने इन तस्वीरो के साथ लिखा, ‘प्यारी शुभांगी, बहुत बढ़िया काम के लिए पुरस्कार।’
