होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में जिलाधिकारी महोदया जे रीभा ने जनपद वासियों के लिए एडवाइजरी जारी किया और अपील की जनपद वासी एडवाइजरी का अनुपालन करें
होली पर्व खुशियों का पर्व है लेकिन इसे सावधानी पूर्वक मनाएं और किसी भी अनहोनी से निजात पाएं
होलिका दहन के समय सावधानियां
होली, आवादी, आवास के करीब नहीं जलाएं। होलिका दहन के समय आग की सावधानी बरतें। और दूर रहकर तापेंपें। होलिका दहन के समय गर्भवती महिलाओं, नवविवाहित महिलाओं को पास जाने से बचना चाहिए
त्वचा एवं बालों की सुरक्षा
होली खेलने से पूर्व शरीर और बालों में नारियल सरसों या जैतून का तेल अच्छे से लगांए क्योकि यह स्किन और त्वचा में सुरक्षा कवच का कार्य करता है रंगों के प्रभाव को कम करता है
सनस्क्रीन और मास्चराइजर धूप से बचने के लिए चेहरे त्वचा एवं खुले अंगों पर सनस्क्रीन लगांए।
कपड़े एवं पोशक
ऐसे कपड़े का चुनाव हो जो पूरी तरह शरीरको पूर्णतया ढक लें। ता कि रंग सीधे शरीर में नहीं लगें।
आंखों, त्वचा और कानों का बचाव
आंखों को रंगों और पानी के बौछार से बचाव हेतु सनग्लासेस या सुरक्षात्मक चश्मा पहनें। साथ ही सम्भव हो चेहरे पर माश्क पहनें ताकि चेहरे में सीधे रंगों नहीं लगे। आंखों में रंग जाने पर तत्काल स्वच्छ जल में धोंए, आंखों को रगडे नहीं।
हर्बल रंगों का का उपयोग करें
केवल जैविक, प्राकृतिक, एवं हर्बल गुलाल का प्रयोग करें। गहरे, पक्के रंग, पेंंट, या धातुयुक्त रंगों का प्रयोग नहीं करें। इससे त्वचीय एलर्जी, खुजली, त्वचीय रोग हो सकते हैं।
बच्चों पर निगरानी रखें
बच्चों को पानी के गुब्बारों से खेलने से बचाएं इससे चोंट लग सकती है।।
पालतू जानवरों पर या आवारा पशुओं पर रंग नहीं डालें। उनके लिए यह रंग जहरीला हो सकता है।
