‘द केरल स्टोरी 2’ के रिलीज को लेकर विवाद जारी, कन्नूर में DYFI ने किया जमकर प्रदर्शन

द केरल स्टोरी 2’ फिल्म को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। रिलीज के एक दिन पहले कोर्ट ने इसे रिलीज करने का फैसला लिया, लेकिन इसके रिलीज होने के एक दिन बाद भी फिल्म को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। केरल में भी इस फिल्म के रिलीज को लेकर प्रोटेस्ट किया गया और काफी हंगामा देखने को मिला। केरल में ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। शनिवार को कन्नूर में फिल्म की स्क्रीनिंग प्रदर्शन के बाद रद्द कर दी गई। प्रदर्शनकारियों ने सिनेमाघरों के बाहर फिल्म के पोस्टर फाड़े और जलाए, जिसके चलते हालात तनावपूर्ण हो गए और आयोजकों को टिकट धारकों के पैसे वापस करने पड़े। यह विरोध डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) की ओर से किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, DYFI कार्यकर्ताओं ने त्रिशूर के फन मूवीज थिएटर तक मार्च निकाला। इस दौरान पोस्टरों पर कोयला डालकर विरोध जताया गया।

यह प्रदर्शन फिल्म के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। संगठन का आरोप है कि फिल्म समाज में नफरत फैलाने वाली सामग्री पेश करती है।

Leave a Comment