जनपद बाँदा के ग्राम उजेहटा और सुरौली स्थित श्री रामजानकी मंदिर परिसर के सौजन्य से मंगलवार को निःशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री रामजानकी मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर नेत्र जांच कराई।
कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नि:प्रदेश सह संयोजक स्वतंत्र साहू (मरौली) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर में अनुभवी नेत्र चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई तथा दृष्टि संबंधी समस्याओं से ग्रसित लोगों को उचित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में आंखों से जुड़ी बीमारियों की समय रहते पहचान कर उपचार की दिशा में कदम बढ़ाना तथा आमजन को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर के सफल आयोजन में उजरेहटा के रामनरेश सिंह भाजपा एवं मोहनपुरावा के राहुल नामदेव मंडल मंत्री भाजपा और ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग देखने को मिला।
रिपोर्ट राजकुमार बांदा
