एक भोजपुरी स्टेज शो के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिंगर निशा उपाध्याय ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने ऑडियंस के सामने एंकर की चप्पल से पिटाई कर दी।। खबर है कि यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब एंकर ने स्टेज पर उनके परफॉर्मेंस रेट के बारे में बात की। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि निशा उपाध्याय एंकर की चप्पल से पिटाई कर रही हैं। इस बीच स्टेज पर मौजूद लोग उन्हें रोक रहे हैं। निशा कहती हैं ‘ये रेट बताएंगे मेरा? माइक दीजिए मुझे।’ इस बीच स्टेज पर काफी हंगामा होता है।
https://x.com/thebiharoffice/status/2025757109217059310
23 फरवरी को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 87,000 से ज्यादा व्यूज और कई कमेंट्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘यह तो हर स्टेज शो में हो रहा है अब, एंकर उसी को बनाते हैं जो ठरकी हो, डबल मीनिंग कमेंट करता हो।’ एक और ने लिखा, ‘फीमेल सिंगर्स को हमेशा यह गलत शब्दों से एड्रेस करते हैं। एंकर्स को जूता मारना चाहिए।’
