बांग्लादेश को भड़काया, मोहसिन नकवी के प्रोपेगेंडा की खुल गई पोल

बांग्लादेश 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से मना कर चुका था. इस मामले पर जमकर विवाद हुआ, इसमें पकिस्तान की एंट्री हुई, उसने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से भी पंगा लेकर टीम इंडिया के साथ खेलने से मना कर दिया था. अंततः आईसीसी, बीसीबी और पीसीबी की बैठक के बाद पकिस्तान, भारत के साथ खेलने को राजी हुआ. अब एक नया खुलासा हुआ है कि पकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश को भड़काने का काम किया था.

रेवस्पोर्ट्ज के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के पूर्व महासचिव सैयद अशरफुल हक ने अपने ही देश के क्रिकेट मैनेजमेंट को लताड़ा है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का नाम क्रिकेट में सम्मान से लिया जाता था, लेकिन अब कुछ लोगों और सरकार के गलत फैसलों के कारण क्रिकेट जगत में बांग्लादेश की छवि धूमिल हो रही है.