सनी देओल की ब्लॉकबस्टर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब लगभग एक महीना पूरा हो रहा है. इस बीच इस फिल्म ने धमाकेदार परफॉर्म किया है और साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म का टैग भी अपने नाम कर लिया है. दिलचस्प बात ये है कि ये कई नई रिलीज फिल्मों के बीच भी पूरा दमखम दिखा रही है और खूब कमाई कर रही है. इसी के साथ अब ये पांचवे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. चलिए यहां इस वॉर ड्रामा की रिलीज के 29वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में जानते हैं.
आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक पांचवें शुक्रवार को यानी रिलीज के 29वें दिन इस फिल्म ने शाम 5 बजे तक 0.15 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की भारत में 28 दिनों की कुल नेट कमाई 324.35 करोड़ रुपये रही.
