रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. सोशल मीडिया पर इनकी शादी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं. फैंस शादी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल जानने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि इनकी शादी कहां है.
शादी में कौन-कौन आएगा और इनके आउटफिट कौन डिजाइन करने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये शादी 26 फरवरी को होने वाली है. इसी बीच इस शादी को लेकर एक अपडेट सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल को शादी से पहले 60 करोड़ का ऑफर मिला है.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर बेशक लंबे समय से खबरें आ रही हैं. लेकिन, अभी तक कपल ने अपनी शादी को लेकर ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा है.लेकिन, अब एक खबर आ रही है कि नेटफ्लिक्स ने इस कपल को एक बड़ा ऑफर दिया है, इससे शादी की खबर पर भी मुहर लग गई है.
