स्टइंडीज सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली बनी पहली टीम, हार के साथ नेपाल हुआ बाहर

वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. कैरेबियन टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के 25वें मुकाबले में नेपाल को 9 विकेट से हराकर क्वालिफिकेशन हासिल किया. वहीं हारने वाली नेपाल का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया.

जिस तरह से वेस्टइंडीज सुपर-8 में जगह हासिल करने वाली पहली टीम बनी. वहीं नेपाल टूर्नामेंट से एलिमिनेट होने वाली दूसरी टीम बनी. इससे पहले ओमान की टीम टी20 विश्व कप से एलिमिनेट हुई थी.