हाल ही में एक्टर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में अपने पिता सुरिंदर कपूर के स्ट्रगल के बारे में बात की.
अनिल कपूर ने कहा, ‘मेरे पापा मुगल-ए-आजम में के आसिफ के असिस्टेंट थे. वो बहुत ईमानदार, विनम्र, दयालु शख्स थे. के आसिम साब उनकी ईमानदारी की सराहना करते थे. इसलिए जब वे राजस्थान में युद्ध के सीन शूट करने गए थे जो कि 6 महीने तक चला, तो उन्होंने फाइनेंस और प्रोडक्शन से जुड़े दूसरे काम मैनेज किए.’
आगे अनिल ने कहा, ‘बाद में वो शम्मी कपूर के मैनेज बने. वो शम्मी कपूर का काम मैनेज करते थे. इसके बाद गीता बाली, शम्मी कपूर की पत्नी ने उन्हें फिल्म प्रोड्यूसर बनने के लिए प्रोत्साहित किया.’ अनिल ने कहा कि पिता का स्ट्रगल देख उन पर काफी प्रभाव पड़ा. अनिल ने कहा, ‘प्रोड्यूसर के तौर पर उनके लिए स्टार्स, हीरो लाना बहुत मुश्किल था. उनकी हर फिल्म स्ट्रगल थी. मैंने उन्हें मुश्किल दौर से गुजरते देखा. वो लीडिंग स्टार्स की डेट मैंनेज करते थे. इसी वजह से मैंने सोचा कि मैं खुद हीरो क्यों नहीं बन जाता हूं? ताकि मेरी फैमिली को बाहर जाकर फिल्म न बनानी पड़े.’
सूबेदार की बात करें तो ये प्राइम वीडिज पर स्ट्रीम होगी. फिल्म 5 मार्च को रिलीज होगी. इसके अलावा अनिल कपूर के हाथ में दो और फिल्में हैं. वो अल्फा और किंग में भी दिखेंगे. अल्फा में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं. वहीं किंग में शाहरुख खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं.
