अभिनेत्री श्रीलीला कई साल से मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ फिल्मों में अभिनय भी कर रही थीं। अब जाकर उनकी मेहनत रंग लाई है। अब जाकर कई साल बाद आखिरकार उन्होंने मेडिकल की डिग्री हासिल कर ली है। अब वह आधिकारिक तौर पर एक डॉक्टर बन गई हैं। करीब 6 साल तक फिल्मों में काम करने के साथ-साथ मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद, उन्होंने मुंबई के डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। 10 फरवरी को हुए ग्रेजुएशन समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी मेहनत देखकर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।
अभिनेत्री के अलावा डॉक्टर बनीं श्रीलीला, जानिए कितने साल बाद मिली मेडिकल डिग्री
