भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 विश्व कप का मुकाबला जाएगा। इस पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी राय दी है और उन्होंने सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम को मजबूत बताया है। पाकिस्तान ने पहले यह मुकाबला नहीं खेलने का एलान किया था, लेकिन आईसीसी के साथ बैठक के बाद उसे यू-टर्न लेना पड़ा।
गांगुली इस मैच के लिए काफी उत्सुक नजर आए। गांगुली ने कहा, विश्व कप में यह बड़ा मैच होगा। यह मुकाबला 15 फरवरी को होगा और पाकिस्तान के लिए भारत को हराना आसान नहीं होगा। भारत काफी बढ़िया टीम है। टी20 विश्व कप की शुरुआत अच्छी हुई है और अब तक ऐसा नहीं लगा है कि कोई भी टीम संतुलित नहीं है। चाहे वो नीदरलैंड, स्कॉटलैंड हो या नेपाल। भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन मेरे पसंदीदा हैं।
