उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए यूजीसी नियमों पर रोक लगाए जाने से देश भर के पिछड़े व दलित छात्रों में ख़ासा आक्रोस देखने को मिल रहा है। आज बांदा कलेक्ट्रेट पहुंचे करीब आधा सैकड़ा छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिसमें उन्होंने यूजीसी एक्ट को लागू करने की मांग की है।
आपको बता दें कि एक तरफ जहां सारा सवर्ण समाज यूजीसी कानून के विरोध में है, वहीं दलित पिछड़े वर्ग के छात्र यूजीसी एक्ट को लागू करने की मांग कर रहे है। जिसके सापेक्ष पूरे देश में पिछड़े व दलित वर्ग के लोग यूजीसी एक्ट को लागू कराए जाने के पक्ष में पुरज़ोर कोशिशें कर रहे हैं।
रिपोर्ट राजकुमार बांदा
