बांदा-राइफल क्लब मैदान में स्व0 मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर t10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 का चौथे दिन भगत सिंह इंकलाब एवं सरदार उधम सिंह के बीच काफी रोमांचक खेल हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से जाकर परिचय किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि इस मैदान से प्रदेश और देश ही नहीं वरन विदेश में भी उन्होंने अपना स्थान बनाया है आप सभी से मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि उन्हीं लोगों की भांति आप भी अपने जिले का नाम रोशन करेंगे क्योंकि हमारे जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है जरूरत है तो उनके उत्साह वर्धन की और उन्हें खेल जगत की अनेक सुख सुविधाओं की। खेल प्रेमियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित की इस बात की प्रशंसा की कि यह मैदान नीलाम होने की कगार पर था आपने जनता और खेल प्रेमियों के सहयोग से बहुत बड़ा आंदोलन इसको बचाने के लिए किया गया है जिसके परिणाम स्वरूप आज हम इस खेल के मैदान पर खेल रहे हैं इस अवसर पर काफी संख्या में बांदा नगर की जनता एवं वरिष्ठ खिलाड़ी मगरवी जी कमेंट्रेटर के रूप में मोनू शुक्ला, अबरार भाई, मिनी जीतू भाई, अमित दीक्षित, सुनील सक्सेना सहित तमाम खिलाड़ी व कई टीम के ऑनर भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट राजकुमार बांदा
