T20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा मुकाबला नामीबिया से, कब होगी टक्कर और कहां देखें लाइव

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलने जा रही है. पहला मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम अब गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से भिड़ेगी. यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा और फैंस की नजरें एक बार फिर भारत की प्लेइंग इलेवन और बल्लेबाजी प्रदर्शन पर टिकी होंगी. भारत बनाम नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इसके अलावा मैच का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क के चैनलों पर भी देखा जा सकेगा.