एक्टर ईशान खट्टर के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं। ‘होमबाउंड’ जैसी फिल्म से दुनियाभर में डंका बजाने वाले ईशान ने अब एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा स्थित पॉश पाली हिल इलाके में है। यह अपार्टमेंट नवरोज प्रेमिसेस को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड के नवरोज अपार्टमेंट में स्थित है। इसका बिल्ट-अप एरिया 2,989.05 स्क्वायर फुट है। हाल ही इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन किया गया।
ईशान खट्टर का रियल एस्टेट की दुनिया में यह पहला इन्वेस्टमेंट है। उनके इस अपार्टमेंट की कीमत 29.37 करोड़ रुपये है। ईशान अभी तीन बेडरूम अपार्टमेंट में रहते हैं, जो बांद्रा में हैं और समंदर किनारे स्थित है। इसकी कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जाती है। प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, ईशान खट्टर ने इसके लिए 1.76 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई। इसमें चार पार्किंग स्पेस हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान खट्टर की नेट वर्थ 15-20 करोड़ रुपये बताई जाती है। ‘लाइफस्टाइल एशिया’ के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए एक करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी कमाई करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके अभी 3M फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट से भी वह अच्छी कमाई करते हैं। प्रति ब्रांड भी उनकी अच्छी कमाई है। वह एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए 50 लाख रुपये फीस तक लेते हैं।
