पिछले साल 2025 में सिनेमाघरों में तूफान मचाने वाली अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ एक बार फिर से सिनेमाघरों में लौट गई है। Gen Z के दिलों को धड़काने वाली इस फिल्म को मेकर्स ने वैलंटाइंस वीक स्पेशल मौके पर सिनेमाघरों में लाने का प्लान किया है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब झंडे गाड़े थे।
यहां बता दें कि ‘सैयारा’ की री-रिलीज को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है। वहीं बुकमाईशो के शो टाइम पर ये फिल्म अलग-अलग थिएटरों में अभी से नजर आ रही है।
बता दें कि ये फिल्म साल 2025 में जुलाई में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में खूब तमाशे दिखे। इस फिल्म को देखने वाले कुछ यंग्सटर्स के हैरान करने वाले वीडियो चर्चा में रहे। इस फिल्म को देखने के बाद कोई रोता हुआ दिखा तो कोई जमीन पर लोटता दिखा। कई लोगों ने इसे प्रमोशनल स्टंट भी बताया। हालांकि, फिल्म और दोनों लीड कलाकारों की हर किसी ने तारीफ की और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने खूब इतिहास रचा।
