सीतापुर: जे.पी. मैरिज लॉन का हुआ उद्घाटन

मिश्रित सीतापुर / कस्बा संदना में एसबीआई बैंक के निकट कमलेश कुमार मौर्य द्वारा नव निर्मित कराया गया जे.पी. मैरिज लॉन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया । आयोजित कार्यक्रम में पहला आश्रम के महंत बाबा नारायण दास , बनगढ़ आश्रम के महंत संतोष दास खाकी नैमिषारण्य के महंत विमलानंद सरस्वती जी द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद नव निर्मित गेस्ट हाउस का फीता काटकर उद्घाटन किया गया । यहां पर जे.पी. मैरिज लॉन का निर्माण होने से लोगों को शादी मुंडन आदि मांगलिक कार्यक्रमों में काफी सहूलियत मिलेगी । इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कटियार संदना, आकाश प्रधान,विपिन प्रधान, रजनीश प्रधान, अभिषेक राजवंशी प्रधान, ब्लॉक प्रमुख संजय अर्कवंशी प्रतिनिधि रमाकांत मौर्य, रमेश मौर्य, रामू मौर्य, प्रधान लोकनाथ मौर्य, राकेश मौर्य, अमित, आलोक, विनय, अरविंद, आशीष, ज्ञानेंद्र मौर्य,श्यामा कुमार मौर्य ,रवि आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।