आफताब शिवदासानी की ‘कसूर’ की रिलीज को पूरे हुए 25 साल, लिखा- ‘एक ऐसी फिल्म जिसे मैं हमेशा…’

विक्रम भट्ट की मशहूर थ्रिलर फिल्म ‘कसूर’ को रिलीज को आज पूरे 25 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के मुख्य अभिनेता आफताब शिवदासानी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करके इसका जश्न मनाया है। आफताब शिवदासानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म ‘कसूर’ का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके साथ लिसा रे नजर आ रही हैं। आफताब ने लिखा, ”कसूर’ उनकी ऐसी फिल्म है, जिसे वे हमेशा दिल में संजोकर रखेंगे। यह फिल्म उनके लिए बहुत खास है क्योंकि उनकी पहली फिल्म ‘मस्त’ के बाद इतनी कम उम्र में इतना जटिल और मुश्किल किरदार निभाने का मौका मिला। इससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।’