आजमगढ़: प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया जगत के एक प्रखर स्तंभ का अवसान

आजमगढ़ :: 1 फरवरी दिन रविवार को जनपद आजमगढ़ की तहसील बूढ़नपुर, के ग्राम पकड़ी बहेरा मूल निवासी और वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश सिंह जी पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। यह एक अपूर्णीय क्षति प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया जगत के लिए है। लखनऊ में उपचार के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
रमेश सिंह जी पिछले 25 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से समाज की आवाज बुलंद कर रहे थे। उनका व्यवहार सभी के लिए अच्छा रहा। जनता के बीच उनकी एक अलग छाप थी।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ आजमगढ़ इकाई की ओर से आज एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष दुर्गा राय, प्रांतीय संरक्षक रामचंद्र राय, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मणि शुक्ल, और अन्य साथी पत्रकारों— सुरेश यादव, अभिषेक पाण्डेय, राजेश गुप्ता, रमेश यादव, अक्षयवर भाई पटेल, रामभवन विश्वकर्मा, अजय कुमार ,छविनाथ यादव,अरुण कुमार सिंह ओमप्रकाश सिंह आदि ने उपस्थित रहकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शोक संतप्त सहकर्मियों की भावनाएं:
रमेश जी न केवल एक बेहतरीन पत्रकार थे, बल्कि हम सभी के मार्गदर्शक भी थे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें