सीकर:कमूल एक सहारा एनजीओ सड़क सुरक्षा अभियान में जिला स्तर पर सम्मानित

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान 2026 में कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ को सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतू जिला स्तर पर सम्मानित किया गया । सीकर जिला परिषद सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के समापन समारोह में संस्थान सचिव सुमन नेहरा को एडीएम रतन लाल स्वामी, एएसपी तेजपाल सिंह, डीएसपी संदीप सिंह, डीटीओ ताराचंद बंजारा, सीडीईओ सुरेन्द्र सिंह, एडीपीसी मुकेश जैमन, ट्रैफिक प्रभारी कृष्ण धनकड़ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । संस्थान को सीकर शहर में जनवरी माह में धीमी गति से चलने वाले वाहनों के रेडियम स्टीकर लगाने एवं वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने हेतु जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी हेतु सम्मानित किया गया । इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष डॉ. एस के फगेड़िया ने बताया कि संस्थान द्वारा निःशुल्क निस्वार्थ सामाजिक निहितार्थ जनहित कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ।