सनी देओल इन दिनों, हिमाचल प्रदेश के मनाली में बॉर्डर 2 की सक्ससे को एंजॉय कर रहे हैं. एक्टर की इंस्टाग्राम पोस्ट और स्टोरी से ये पता चल चुका है. वहीं इस बीच एक खास वजह से फिल्म मेकर राजकुमार संतोषी भी उनसे मिलने वाले हैं. दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक वेटरेन फिल्म मेकर सनी की 1996 की हिट फिल्म घातक का पार्ट 2 बनाने की तैयारी में हैं.
दरअसल बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, “राजकुमार संतोषी को एक आइडिया आया है जिसे उन्हें लगता है कि घातक 2 के तौर पर बनाया जा सकता है. उन्होंने इसके बारे में सनी देओल को बताया है. सनी को यह आइडिया पसंद आया और उन्होंने मिस्टर संतोषी को मनाली आने के लिए कहा है. इसके बाद, फिल्ममेकर हिमालय के इस हिल स्टेशन के लिए निकल गए है, उम्मीद है कि वह 31 जनवरी को एक्टर से मिलेंगे और उन्हें स्क्रिप्ट सुनाएंगे.”
रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे कहा, “अब यह देखना बाकी है कि सनी इस सब्जेक्ट पर क्या सोचते हैं. अगर यह उन्हें पसंद आता है, तो वे तारीखों और दूसरे फैक्टर्स के आधार पर इसे आगे बढ़ाएंगे. सनी इस बात को लेकर क्लियर हैं कि सिर्फ इसलिए कि गदर 2 (2023) और बॉर्डर 2 ब्लॉकबस्टर थीं, वह अपनी पिछली किसी भी क्लासिक फिल्म का सीक्वल साइन करके इस ट्रेंड का फायदा नहीं उठाएंगे. उन्हें लगता है कि यह दर्शकों के साथ धोखा होगा. मिस्टर संतोषी भी इसी तरह सोचते हैं.”
