बॉलीवुड में जब कोई परफॉर्मेंस दिल से असर करती है तो उसकी चर्चा हर तरफ होने लगती है. इन दिनों मर्दानी 3 को लेकर भी कुछ ऐसा ही माहौल बना हुआ है. फिल्म में रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग ने लोगों के साथ-साथ इंडस्ट्री के बड़े नामों का भी ध्यान खींचा है. शाहरुख खान के बाद अब गौरी खान ने भी रानी की तारीफ करते हुए उनकी परफॉर्मेंस को खास बताया है.
गौरी खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रानी मुखर्जी की एक्टिंग को स्ट्रॉन्ग और शानदार बताया है. उन्होंने लिखा कि ‘मर्दानी 3 एक दिल को बांधे रखने वाली फिल्म है जिसे जरूर देखना चाहिए.’ इसके साथ ही गौरी ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि फिल्म पर काम करने वाले हर इंसान ने बेहतरीन मेहनत की है. बता दें की गौरी से पहले शाहरुख खान ने भी रानी मुखर्जी के लिए दिल से लिखा पोस्ट शेयर किया था. शाहरुख ने रानी को फियर्स, स्ट्रॉन्ग और कंपैशनेट बताया था. और कहा कि जैसे वो असल जिंदगी में हैं वैसे ही पर्दे पर भी नजर आती हैं. शाहरुख और रानी की दोस्ती 90 के दशक से चली आ रही है और दोनों ने साथ में कई यादगार और हिट फिल्में दी हैं.
