प्रेस नोट, प्रयागराज दिनांक 29-01-2026 को जिला व्यापार बन्धु की बैठक जिला कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें प्रयागराज जनपद के विभिन्न व्यापार मंडलो के प्रतिनिधि एवं व्यापारीगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, प्रयागराज द्वारा की गयी। बैठक में व्यापारियों को पूर्व में आयोजित व्यापारी बन्धु की बैठक में उनके द्वारा उठाये गये समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की स्थिति से अवगत कराया गया। जिन मामलों में व्यापारी बन्धु कार्यवाही से पूर्णतः सन्तुष्ट थे, उन मामलों को उनकी सहमति से निक्षेपित किया गया। बैठक में कोतवाली के बगल गली में सुलभ शौचालय के निर्माण, नुरुल्लाह रोड पर शिव मन्दिर के पास साफ सफाई के मामले में नगर निगम द्वारा की गयी कार्यवाही पर व्यापारी बन्धुओं द्वारा सन्तुष्टि व्यक्त किया गया। सोरॉव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व पोखराज बाईपास टोलप्लाजा के संबंध में शिकायतों का निस्तारण किया गया। दहियावां रोड बाजार के सड़क पर पानी के जमाव के संबंध में की गयी कार्यवाही को पर्याप्त न मानते हुए पुनः उप जिलाधिकारी, सोरॉव को उक्त समस्या के समाधान हेतु कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में नगर निगम, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज सहित अन्य विभागों को बैठक में उठाये गये समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित एवं सम्यक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
