अक्षय कुमार की वजह से अटकी ‘हेरा फेरी 3’? फिल्म को लेकर परेश रावल ने दी बड़ी अपडेट

‘द लावारी शो’ से बातचीत में परेश रावल ने फिल्म को लेकर कहा कि ‘हेरा फेरी 3’ ट्रैक पर है, लेकिन कुछ शर्ते हैं। अभिनेता स्पष्ट किया कि फिल्म में देरी का कारण वह नहीं हैं, बल्कि अक्षय और निर्माताओं के बीच अनसुलझे मामले हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिल्म सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म छोड़ने के बाद अक्षय द्वारा उन पर 25 करोड़ का मुकदमा दायर करने पर भी परेश रावल ने प्रतिक्रिया दी। मामले में शामिल रकम पर जोर देते हुए उन्होंने अक्षय कुमार को ही इस परेशानी का जिम्मेदार ठहराया और इसे तकनीकी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि यह सब जो इस बीच हुआ कि अक्षय कुमार ने मुझ पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा कर दिया है, ठीक है ना, ये तो बस कछुआ छाप अगरबत्ती की तरह है। परेश ने कहा कि अक्षय और निर्माताओं से जुड़े मुद्दे के सुलझने के बाद वह कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के लिए तैयार हैं।

अपने किरदार बाबू राव के बारे में बात करते हुए परेश रावल ने कहा कि उनके बिना ‘हेरा फेरी 3’ नहीं बन पाएगी। बाबू राव के बिना फिल्म बनाना एक विपदा होगी। लेकिन विनम्रता से भी मैं कह रहा हूं कि अगर वे बाबू राव के बिना हेरा फेरी बना रहे हैं, तो यह एक आपदा होगी। अगर दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझ जाता है, तो मैं पेपर्स पर साइन कर दूंगा। यह 100% होगा।