मिश्रिख/सीतापुर:अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य भिक्षु शील रत्न का मिश्रिख की ग्राम पंचायत निरहन में भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में संस्थान के सदस्य भिक्षु शीलरतन द्वारा आधिकारिक प्रोटोकॉल कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 जनवरी शुक्रवार को सदस्य का आगमन मिश्रिख क्षेत्र में निर्धारित है। वे दोपहर 12:30 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर मिश्रिख होते हुए थाना पिसावां के अंतर्गत ग्राम निरहन में हो रही बुद्ध कथा में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे । इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीतापुर:मिश्रिख की ग्राम पंचायत निरहन में होगा भिक्षु शील रत्न का आगमन, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां ।
