उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने करोड़ों की चोरी के बड़े मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने तीन दिन के भीतर 3 दिनों के भीतर ₹7.70 करोड़ की ज्वैलरी और 66 लाख रुपये से ज्यादा का कैश बरामद करके एक रिकॉर्ड बनाया है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है. रिकवरी के बाद पीड़ित ने भी पुलिस की कार्रवाई की तारीफ की.
करोड़ों की चोरी का ये मामला आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है जहां, रोजर इंडस्ट्रीज लिमिटेड फैक्ट्री में चोरी की वारदात सामने आई हैं. जूता फैक्ट्री मालिक बुद्धिराजा ने 19 जनवरी को सिकंदरा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसमें उन्होंने हीरे-सोने के जेवर और कैश चोरी की शिकायत दी.
इस मामले का खुलासा करते हुए सीपी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने जब इसकी जांच शुरू की तो सीसीटीवी के आधार पर फैक्ट्री में सुपरवाइजर के तौर पर काम करने वाले अनुपम की भूमिका संदिग्ध पाई गई. पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
आरोपी ने बताया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से बैंगलुरु शिफ्ट होना चाहता था, इसलिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. फैक्ट्री मालिक को उस पर भरोसा था और उसे पता था कि कौन सा सामान कहां रहता हैं. फैक्टी मालिक के घर की मरम्मत काम चल रहा था, तो उन्होंने घर के जेवर और कैश पैसे फैक्ट्री में रखवा दिए थे.
