यूपी: चुनाव लड़ने को लेकर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में एक बड़ा सियासी ऐलान करते हुए उत्तर प्रदेश की राजनीति में तहलका मचा दिया है. पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह खिचड़ी भोज कार्यक्रम के दौरान मंच से एक बार फिर खुद के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया है.

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में कहा कि, “लोग कहते हैं कि मैं चुनाव कहां से लडूंगा लेकिन मैं जहां से चुनाव लडूंगा. मैं अब चुनाव से ऊपर हो चुका हूं, सांसद पद से मैं ऊपर हूं, इस समय यह मेरी बात आप लोग मान लीजिए, सांसद मेरे सामने कहीं टिकता नहीं है.

बृजभूषण शरण सिंह अपनी तारीफ करते हुए यह आसपास के लोकसभा क्षेत्र के सांसदों को भुनगे कह दिया, आसपास के भुनगे हैं उनको कोई जानता है सांसद पद से आपने हमको ऊपर कर दिया है, सांसद का पद मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता है. उन्होंने कहा कि एक बार खंभा जरूर गाड़ेंगे, क्योंकि आपने मुझको न ही रिटायर किया है और न ही मेरे क्षेत्र की जनता ने मुझको रिटायर किया है.