भारत ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंद डाला है. अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव, दोनों ने टीम इंडिया के लिए तेजतर्रार अंदाज में अर्धशतक लगाया. गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम 153 रन बना पाई थी. जवाब में भारतीय टीम ने मात्र 60 गेंदों में लक्ष्य चेज करके इतिहास रच दिया.
भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 10 ओवरों के शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। रविवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की 48 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत महज 10 ओवर में 155 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
