विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर दर्ज हुआ करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला

फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। विक्रम भट्ट और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पिता-पुत्री पर एक कारोबारी ने 13.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने कारोबारी से फिल्म और अन्य बिजनेस में इन्वेस्ट करने पर भारी लाभ का वादा करके रकम ली थी। मामला दर्ज होने के बाद आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जांच का जिम्मा संभाल लिया है।