हाल ही में पांच साल पुरानी एक टिकटॉक पोस्ट पर नोरा फतेही ने रिएक्ट किया। इस पोस्ट में एक लड़की नोरा फतेही और भूषण कुमार के रूमर्ड रिलेशनिशप को लेकर बात कर रही थी। इसी पोस्ट पर कुछ घंटों पहले ही नोरा से रिप्लाई किया है। क्या सच में ऐसा कुछ है? या यह सब कोरी अफवाह है, जानिए।
एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक स्क्रीनशॉट वायरल है, जिसमें एक लड़की भूषण कुमार और नोरा फतेही के लिंकअप पर बात कर रही है। वह कहती है, ‘नोरा लग्जरी बैग, कपड़े, कार का खर्च कैसे उठा सकती हैं। वह पाेस्ट में इसकी वजह भूषण कुमार के साथ उनके कथित रिश्ते को बताती है। यह पोस्ट लगभग पांच साल पुरानी है। लेकिन हाल में भी जब इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट सामने आया तो नोरा ने इस पर रिएक्शन दिया और लिखा, ‘वाउ’। इस तरह कहीं ना कहीं नोरा ने इन अफवाहों पर मजाक उड़ाया है।
नोरा फतेही ने अपने करियर में कई हिट आइटम सॉन्ग किए हैं, जिनमें से कई उन्होंने भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज के साथ किए हैं। उनका इस कंपनी के साथ लंबा प्रोफेशनल रिश्ता रहा है। वहीं रूमर्ड पोस्ट पर नोरा फतेही का रिएक्शन भी बताता है कि उनके रूमर्ड रिलेशनिशप को लेकर जो बातें कही गई हैं, वह सही नहीं है।
