तेजप्रताप यादव NDA में होंगे शामिल? दही-चूड़ा भोज पर चिराग पासवान ने साफ की तस्वीर

मकर संक्रांति के मौके पर पटना में एलजेपी (आर) के दफ्तर में गुरुवार (15 जनवरी) को दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया. इस बीच जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के एनडीए में शामिल होने की चर्चा पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि ऐसी कोई बात होगी तो जानकारी मिल जाएगी.

चिराग पासवान ने कहा कि मकर संक्रांति एक नई ऊर्जा देती है. जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में शामिल नहीं होने पर उन्होंने कहा, ”व्यस्तता के चलते नहीं जा पाते हैं. लेकिन हम सब एक परिवार हैं.” तेजप्रताप के एनडीए में आने के सवाल पर उन्होंने कहा, ”ऐसी कोई बात होगी तो जानकारी मिल जाएगी. लेकिन ऐसी कोई खबर नहीं है.”