यश कुमार की 100वीं फिल्म ‘विधवा बनी सुहागन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के भरोसेमंद और पॉपुलर स्टार यश कुमार ने अपने फिल्मी करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने 100 फिल्मों का आंकड़ा पार कर लिया है. उनकी 100वीं फिल्म ‘विधवा बनी सुहागन’ का ट्रेलर आज रिलीज हुआ और देखते ही देखते ये लोगों और फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा में आ गया. ये फिल्म यश कुमार के लंबे और मेहनत भरे करियर की कामयाबी का प्रतीक मानी जा रही है.

फिल्म का ट्रेलर बेहद प्रभावशाली है. इसमें इमोशन, एक्शन, सस्पेंस और समाजिक मुद्दों का संतुलन देखने को मिलता है. ‘विधवा बनी सुहागन’ समाज की रूढ़ियों और महिलाओं के संघर्ष को मजबूती से पेश करती है. ट्रेलर देखकर साफ लग रहा है कि ये सिर्फ मनोरंजन वाली फिल्म नहीं है बल्कि समाज को सोचने पर मजबूर करने वाला संदेश भी देती है.