बाँदा -जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आशाओं का चयन प्राथमिकता से सभी पीएचसी में रिक्त पदों में किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नरैनी एवं तिन्दवारी के अनुपस्थित रहने पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोके जाने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस माह के अंत तक सभी रिक्त आशा की नियुक्ति पूर्ण की जाए। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर को सुचारू रूप से जिन स्थानों पर कोई समस्या उसका निस्ताकरण कर संचालित कराया जाए। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि पीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार करायें। उन्होंने ई संजीवनी ओपीडी कमासिन में बढाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि नियमित ओपीडी करायी जाए। उन्होंने आभा आईडी बनाने के कार्य में जसपुरा सहित सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ध्यान देकर कार्य में तेजी लायें। उन्होंने इस कार्य में आशा एवं आशा संगिनियों की सहायता से आभा आईडी का कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये।

रिपोर्ट राजकुमार बांदा