रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चां में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों को रोम में न्यू ईयर की छुट्टियां मनाते देखा गया था। हालांकि, इस दौरान कपल ने साथ में अपनी तस्वीरें साझा नहीं की थीं। क्योंकि कपल ने आज तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं बोला है और न ही स्वीकार किया है। इस बीच अब रश्मिका और विजय नए साल की छुट्टियां मनाकर वापस लौट आए हैं। दोनों को एकसाथ एयरपोर्ट पर देखा गया है।
अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रोम से छुट्टियां मनाकर वापस लौटे हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान विजय जहां ब्लैक जींस, ब्लैक हाईनेक और ब्लैक लेदर जैकेट में चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी लगाए नजर आए। वहीं रश्मिका मंदाना भी ग्रे प्लाजो पैंट, ब्लैक जैकेट और व्हाइट कलर के हाईनेक में दिखीं। इस दौरान रश्मिका आंखों पर चश्मा और चेहरे पर ब्लैक कलर का मास्क लगाए हुए थीं। दोनों साथ में ही एयरपोर्ट से निकलते दिखे।
