माही विज-जय भानुशाली का शादी के 14 साल बाद रिश्ता खत्म, क्या हुआ पढ़ें

टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली ने फैंस के साथ अपने सैपरेशन की न्यूज दी है. पिछले कुछ दिनों से खबरें थीं कि कपल तलाक लेने वाला है. हालांकि अब तक माही विज और जय भानुशाली ने इस मामले में चुप्पी साधे रखी. लेकिन अब इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर करके उन्होंने फैंस के साथ सैपरेशन की न्यूज को कंफर्म किया है. वहीं उन्होंने बताया कि 14 साल की शादी के बाद वह अलग हो रहे हैं. इस खबर से फैंस को झटका लगा है.

पोस्ट में कपल ने लिखा, आज हमने वह जर्नी, जिसे लाइफ कहते हैं. उस पर जाने के लिए अलग होने का फैसला लिया है. लेकिन आज भी हम एक दूसरे के लिए हाजिर रहेंगे. शांति, ग्रोथ, दयालुता और इंसानियत हमेशा से ही हमारी वैल्यू में थी. हमारे बच्चों – तारा, खुशी, रणवीर के लिए, हम सबसे अच्छे माता-पिता, सबसे अच्छे दोस्त बनने और उनके लिए जो सही है, वह करने के लिए जो कुछ भी जरूरी होगा, वह सब करने का वादा करते हैं.”