छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी राहत

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी राहत मिली है. बिलासपुर हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत मंजूर कर दी. शराब घोटाला मामले में जुलाई 2025 से वो जेल में बंद हैं. अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. इसके बाद शुक्रवार (02 जनवरी 2026) को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए चैतन्य बघेल को कानूनी राहत दी.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था. उन पर आरोप है कि एक्साइज पॉलिसी के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध फायदा उठाया. हाल ही में ED ने इस मामले में फाइनल चार्जशीट दाखिल की थी.